मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में धान खरीद की गति धीमी है। किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। लेकिन पैक्स व व्यापार मंडल धान की खरीद करने से हाथ खड़ा कर रहे हैं। लिहाजा जिले में तीन माह में मात्र 74 हजार 132 मीट्रिक टन किसानों से धान की खरीद हो सकी है। जबकि सहकारिता विभाग को 1 लाख 33 हजार 99 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। किसानों से 353 चयनित समितियों के माध्यम से जो धान की खरीद की गई है वह निर्धारित लक्ष्य का मात्र 56 प्रतिशत है। एफआरके की आपूर्ति ठप होने से धान की खरीद प्रभावित : धान खरीद के बाद समितियों के द्वारा राइस मिलों को सीएमआर के लिए धान आपूर्ति करनी है। राइस मिलर को धान की कुटाई कर चावल में प्रति 100 किलो में 1 किलो एफआरके (फोर्टीफाइड राइस कर्नल्स) मिक्स करने का प्रावधान है। धान से सीएमआर त...