जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर । जमशेदपुर सहित देशभर में 74वां आयकर कर्मचारी महासंघ दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कर्ण ने की। सीएच एरिया स्थित आयकर कार्यालय में आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महासंघ के संस्थापकों एवं पूर्वजों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।वक्ताओं ने आयकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा शर्तों में सुधार तथा एक सशक्त, पारदर्शी और प्रभावी कर प्रशासन के प्रति महासंघ की प्रतिबद्धता को दोहराया। महासंघ ने एकजुटता, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ राष्ट्रसेवा के संकल्प को पुनः व्यक्त किया।कार्यक्रम में आयकर कर्मचारी महासंघ बिहार झारखंड के उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, रिज़नल सेक्रेटरी युगल किशोर मेहता अभी उपस्थित थे

हिंदी हिन्दुस...