पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत दूधिया रोशनी से नौगवां फ्लाईओवर 74 लाख से जगमग हो उठा। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने शहरियों की मौजूदगी के बीच 64 पोल पर प्रकाश व्यवस्था के लिए क्लिक किया। शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में इस कार्य को उत्कृष्ट माना जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने स्विच दबाकर 64 स्ट्रीट लाइट पोल का लोकार्पण किया। बांसुरी, बाघ की तस्वीरों से अलंकृत फ्लाईओवर पर रंगीन रोशनी से आने जाने के दौरान लोगों में रोमांच सा रहा। पालिका अध्यक्ष ने शिलापट का अनावरण कर इसे शहरियों के समर्पित किया। फ्लाईओवर ब्रिज के दोनों ओर 32-32 स्टेनलेस स्टील के कुल 64 स्ट्रीट लाइट पोल स्थापित किए गए हैं। सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, इकबाल हजरत, अवतार सिंह मोनू, न...