रामपुर, मई 24 -- कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा पर नेशनल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत 37 कलस्टर प्रदर्शनों के लिए चयनित 74 किसान सखियों को प्राकृतिक खेती विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण के आखिरी दिन उप कृषि निदेशक रामकिशन ने सखियों को प्रमाण पत्र सौंपे। उप कृषि निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती को किसानों को अपनाना चाहिए। किसानों को जागरुक करने के लिए किसान सखियां इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर कलस्टर में 125 किसानों को तैयार किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने कृषि की वर्तमान चुनौतियों तथा रासायनिक उर्वकर एवं कीटनाशकों के बढ़ते कुप्रभाव को कम करने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती के योगदान पर बल दिया तथा किसानों से अपना अमूल्य योगदान देने का आह्वान किया। ...