श्रावस्ती, दिसम्बर 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। दो जनपदों की सीमा को जोड़ने वाले राप्ती नदी के कटरा-मथुरा घाट पर लम्बे समय से पुल निर्माण की राह देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। घाट पर पुल निर्माण के लिए बजट को स्वीकृति मिलने के साथ ही 25.93 करोड़ रुपये का बजट शासन की ओर से आवंटित कर दिया गया है। पुल निर्माण की खबर सुनकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के कटरा-मथुरा घाट पर पुल का निर्माण न होने से लोगों को काफी समस्या हो रही थी। इस क्षेत्र में यह घाट श्रावस्ती व बलरामपुर जनपद की सीमा को जोड़ता है। इस घाट से दर्जनों गांवों के लोगों को आना जाना पड़ता है। जिससे होकर आने जाने से लोगों को बेहद कम दूरी तय करनी पड़ती है। बीच में राप्ती नदी लोगों के राह की सबसे बड़ी मुश्किल थी। बारिश में जहां लोग...