भागलपुर, सितम्बर 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अवर प्रादेशिक नियोजनालय में बुधवार को बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण किया गया। नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित, मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 17 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से संबंधित ट्रेड का टूल किट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले, न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 74 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में निःशुल्क उपलब्ध करायी गई। कार्यक्रम में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण उप निदेशक (नियोजन), भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर, सहायक निदेशक (निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.