धनबाद, नवम्बर 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (रजत पर्व) तथा सेवा का अधिकार सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न पंचायतों एवं नगर निगम के वार्डों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही परिसंपत्तियों, स्वीकृति पत्रों का वितरण एवं दस्तावेज प्रदान किए गए। डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि तीसरे दिन 497 आवेदनों का निष्पादन किया गया। वहीं 1532 लाभुकों के बीच ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। शिविरों में 4580 आवेदन प्राप्त हुए। आज यहां शिविर धनबाद प्रखंड: पांडरकनाली एवं पांडरकनाली दक्षिण पंचायत तोपचांची प्रखंड: गुनघसा, चैता, खरियो एवं मतारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.