समस्तीपुर, फरवरी 22 -- समस्तीपुर। जिले में होमगार्ड के रिक्त पदों पर जल्द ही बहाली की जाएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में करीब 529 होमगार्ड जवान कार्यरत हैं, जिनकी ड्यूटी रोटेशन के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसके साथ ही, जिले में होमगार्ड के 731 रिक्त पदों पर बहाली के लिए हरी झंडी मिल गई है। जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी मो. ऐहतशाम ने बताया की समस्तीपुर में 731 रिक्त पदों पर बहाली के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। मार्च के पहले हफ्ते तक रोस्टर का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक हर हाल में सभी प्रकिया को पूरा कर लेना है। इसको लेकर मुख्यालय से ही टास्क दिया गया है। उन्होंने कहा कि शारीरिक परीक्षा के लिए भी डीएम से वार्ता कर स्थल चयनित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.