कुशीनगर, अप्रैल 6 -- जोकवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। फाजिलनगर ब्लॉक के भलुहीं किशुनदास पट्टी, लवकुश व देवपोखर में 73.5 लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह बनाए जाएंगे। शनिवार को विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने इसके लिए भलुही किशुनदास पट्टी में भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दाह संस्कार सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भेदभाव रहित विकास हमारी प्राथमिकता है। जिला पंचायत सदस्य राजन कुमार शुक्ला ने कहा कि विकास में भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं होगा। बीडीओ रवि कुमार रंजन ने कहा कि शासन की नीति को लागू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। ग्राम प्रधान राजेश राय ने आभार जताया व संचालन प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.