जौनपुर, फरवरी 22 -- जौनपुर, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर तैयारी तेजी से हो रही है। 19 लाख 28 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का काम चल रहा है। इसके तहत अब तक 73 हजार 446 मतदाताओं का नाम सूची से सत्यापन के आधार पर हटाया जा चुका है। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजकर सत्यापन का निर्देश दिया था। पहले इस कार्य को 20 फरवरी तक पूर्ण करना था, जिसे बढ़ाते हुए अब 16 मार्च कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक के जांच में 11.82 लाख वैध मतदाता मिले हैं। मसलन, इनके आधार कार्ड का आखिरी चार अंक फीड कर लिया गया है। 1734 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 37 लाख 23 हजार 888 है। इसमें 19 लाख 66 हजार 213 ...