बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- नूरसराय में क्रेडिट कैंप लगाकर दी गयी वित्तिय सहायता फोटो : नूरसराय01-नूरसराय के आरसेटी परिसर में मंगलवार को क्रेडिट कैंप में शामिल एलडीएम श्रीकांत सिंह व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय आरसेटी परिसर में मंगलवार को क्रेडिट कैंप लगाया गया। इसमें 73 युवाओं को एक करोड़ 52 लाख रुपये का ऋण मुहैया कराया गया। विशेष रूप से आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को अपरा उद्यम शुरू करने के लिए वित्तिय सहायता प्रदान की गयी। एलडीएम श्रीकांत सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शिविर में बिगहा ग्रामीण बैंक ने 33 आवेदकों को 55.95 लाख, पीएनबी ने 24 आवेदकों को 56 लाख, एसबीआई ने 13 आवेदकों को 37.25 लाख व बैंक ऑफ इंडिया ने दो आवेदकों को तीन लाख रुपये ऋण दिया। एलडीएम ने कहा कि पात्र व प्रशिक्षित युवाओं की सहायता की गयी है। जीवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.