प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती से जुड़े हजारों अभ्यर्थियों के लिए सालों से चला आ रहा इंतजार अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। कटऑफ से अधिक अंक पाने के बावजूद चयन से वंचित और सर्वोच्च न्यायालय में एक दशक से अधिक समय से लड़ रहे अभ्यर्थियों की सूची सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जारी याचिकाकर्ताओं की सूची में ऐसे कुल 14,851 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है जो 25 जुलाई 2017 के पहले की गई याचिका में शामिल थे। इस प्रकरण में 16,478 अभ्यर्थियों ने 16 दिसंबर 2025 तक विस्तृत प्रोफॉर्मा जमा किया था। हालांकि 1627 अभ्यर्थी 25 जुलाई 2017 से पहले दायर की गई याचिका का विवरण नहीं दिया था इसलिए उनका नाम सूची में शामिल नहीं है।...