नई दिल्ली, जनवरी 29 -- -मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यमुनापार को इतना विकसित करना है कि लोग यहां आना और रहना स्वयं पसंद करेंनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता यमुनापार क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने के लिए यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड (टीवाईएडीबी) ने प्रभावी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में लगभग 728 करोड़ रुपये की योजनाओं को पारित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनापार के विकास के लिए बजट में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बोर्ड के सदस्यों को निर्देश दिया कि आवश्यकता के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांस-यमुना क्षेत्र का विकास दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का लक्ष्य यमुनापार क...