खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता कृषि विभाग द्वारा जिले के 7216 किसानों के बीच 655.78 क्विंटल मूंग, उड़द समेत अन्य गरमा बीज का वितरण किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गरमा बीज के वितरण के लिए किसानों द्वारा किए गए आवेदन के आधार पर परमिट जारी किया गया और किसानों ने संबंधित दुकानों से अपने अपने बीज का उठाव किया। बताया जा रहा है कि जिले के 13 हजार 807 किसानों ने 1204 क्विंटल बीज का किसानों ने डिमांड किया था। हालांकि लक्ष्य कम रहने के कारण पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर किसानों के बीच परमिट दिया गया और किसानों ने गरमा बीज का उठाव किया। किस प्रखंड में कितने किसानों ने बीज का किया उठाव: कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अलौली प्रख्ंाड के 1271 किसानों ने 110.04 क्विंटल बीज का उठाव किया। वहीं बेलदौर के 762...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.