मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 720 में 136 निजी विद्यालयों ने ही आरटीई नामांकन को लेकर सीट बताई है। आरटीई के तहत कक्षा एक में नामांकन को लेकर निजी स्कूलों को सीट का ब्योरा देना था। कक्षा एक में कुल सीट के 25 फीसदी पर आरटीई के तहत नामांकन लेना है। 31 दिसम्बर तक का ही समय इसके लिए मिला था। इन निजी स्कूलों को डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। डीईओ ने कहा कि 2 जनवरी से बच्चों का पंजीकरण शुरू है मगर 80 फीसदी स्कूल द्वारा सीट का ब्योरा नहीं दिया गया है। ऐसे में इन स्कूलों में बच्चे नामांकन नहीं ले सकेंगे। विभाग ने इन स्कूलों की सूची मांगी है। पोर्टल बंद हो जाने के कारण अगर इन स्कूलों में बच्चों का नामांकन नहीं होता है तो उनकी मान्यता रद्द करने को लेकर विभाग को लिखा जाएगा। डीपीओ सुजीत कुमार...