बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- नूरसराय में मंत्री का किया गया नागरिक अभिनंदन फोटो : नूरसराय01-नूरसराय में शनिवार को मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व एमएलसी रीना यादव को माला पहनाकर स्वागत करते समर्थक। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। चंडासी के सरदार पटेल स्टेडियम में शनिवार को ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व एमएलसी रीना यादव को फूलों का हार व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की 72 हजार जीविका दीदियों से संवाद कर उनकी राय जानी। इसके बाद राज्य सरकार की कई योजनाएं लागू की गयी। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिन्होंने जिताया और जो उन्हें हराने का प्रयास कर रहे थे, सभी उनके अपने हैं। उन सब का आभार है। आज सूबे में 11 लाख से अधिक स्वंय सह...