सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- महानगर के 72 हजार आवासीय भवनों को स्वकर मूल्यांकन प्रपत्र के साथ स्वकर नोटिस वितरित करने का काम नगर निगम द्वारा तेजी से किया जा रहा है। स्वकर नोटिस के बाद उपभोक्ता द्वारा यदि बिल प्राप्ति के 30 दिन के भीतर टैक्स जमा कराया जायेगा तो उस पर 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा कराये गए सर्वे के आधार पर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर 72 हजार आवासीय भवनों के करदाताओं को स्वकर मूल्यांकन प्रपत्र के साथ स्वकर नोटिस इस उद्देश्य से भेजे जा रहे हैं कि यदि किसी करदाता को अपने भवन की पैमाइश या श्रेणी त्रुटिपूर्ण लगती है तो वह स्वकर मूल्यांकन प्रपत्र भरकर शीघ्र से शीघ्र नगर निगम कार्यालय में जमा करा दें। इसके अलावा ये प्रपत्र नगर निगम द्वारा वार्ड क्षेत्रों में लगाये जा रहे कैंपों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.