लखीसराय, नवम्बर 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोनीपार गांव के पास एक टेम्पो से मानिकपुर पुलिस ने 72 लीटर अवैध देसी शराब मंगलवार को बरामद किया। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार की अगुवाई में पुलिस बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में बरामद किया। दो नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस आशय की एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...