सुपौल, मार्च 9 -- निर्मली, संवाद सूत्र। डगमारा थाना क्षेत्र से लापता हुए एक किसान को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम कोसी दियारा इलाके से बरामद कर लिया। इस अभियान में डगमारा और कुनौली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 72 घंटे के भीतर सफलता प्राप्त की। एसडीपीओ राजू रंजन ने बताया कि डगमारा वार्ड 5 निवासी देव नारायण कामत ने थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र अशोक कामत के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार अशोक कामत किसान है। वह बुधवार को डगमारा चौक की ओर गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। उधर, शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की, जिसमें डगमारा और कुनौली थाना पुलिस को शामिल किया गया। सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने शुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.