कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मांगी गई आपत्तियों में महज 20 लोगों ने ही अपनी बात रखी है। इन आपत्तियों को निस्तारण कर 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। सोमवार को इसके लिए बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही एल्डर्स कमेटी ने सभी दावेदारों से न्यायालय परिसर में लगे बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स स्वत: हटाने के लिए छह जनवरी तक का समय दिया है। नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहर भर में लगी होर्डिंग्स व बैनर हटवाने के लिए कहा है। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वर्तमान सूची में 7180 मतदाता हैं। आपत्तियों के निस्तारण बाद नाम घट-बढ़ सकते हैं। एल्डर्स कमेटी ने बीते वर्ष 22 दिसंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। आठ और नौ जनवरी को नामांकन, 12 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 13 जनवरी को नाम वापसी के लिए तय किया गया है। 15 जनवरी को प्रत्...