अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़। शाहजमाल दरगाह पर हजरत अलीमुद्दीन उर्फ बाबू शाह छोटे सरकार का 710वां उर्स मुबारक चल रहा था। रविवार को कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन ने शिरकत की। हाफिज सलाउद्दीन, हाफिज निजामुद्दीन, कारी जलिश और वसीम बरकाती ने मिलाद पड़ा। शमीम अनवर और उनकी टीम ने रंग पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों को तबररुक मिला। उर्स के समापन पर नवेद इक़बाल सज्जादे दरगाह, पार्षद इरशाद अहमद, भूरा भारती, अयूब चौधरी, इकराम कुरैशी, साबित, अक़ील, मुमताज़,भूरा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...