बगहा, जुलाई 23 -- नरकटियागंज,हिसं। दी न्यू स्वदेशी सुगर मिल, नरकटियागंज के रिजर्व क्षेत्र के गन्ने के सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है। इस वर्ष रिजर्व क्षेत्र में करीब 40 हजार किसानों ने लगभग 71 हजार एकड़ खेतों में गन्ने की खेती की है। यह जानकारी चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया नरकटियागंज चीनी मिल के रिजर्व क्षेत्र में कुल 449 गांव हैं। गन्ना सर्वेक्षण के दौरान सभी गांवों में किसान भाइयों के सहयोग की बदौलत नर्धिारित समय से पहले गन्ना सर्वे का काम पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि गन्ना सर्वेक्षण के आधार पर ही चीनी मिलों द्वारा किसानों को चालान की आपूर्ति की जाती है। इससे किसानों के साथ साथ चीनी मिल प्रबंधन को काफी सहूलियत होती है। कार्यपालक अध्यक्ष ने बताया कि सर्वेक्षण के आधार पर ही किसानों को ...