देहरादून, फरवरी 1 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जल निगम से रिटायर्ड 71 वर्षीय बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने और जेल भेजने का डर दिखाकर 64.65 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगों ने बुजुर्ग को 43 दिन डि़जिटल अरेस्ट रखा। ओम विहार, अजबपुर कलां निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह जल निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बीती 21 नवंबर की दोपहर उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने धमकाया कि अगर उन्होंने तुरंत एनओसी नहीं ली, तो उनके आधार और पैन कार्ड सीज कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 60 दिन डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन...