जहानाबाद, सितम्बर 8 -- अरवल निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बैदराबाद बस स्टैंड के समीप से 71 लीटर देसी शराब को लेकर बाइक से जा रहे दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी को थाने लाकर केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष परशुराम यादव ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी रवि कुमार अरवल सिपाह एवं दिनेश कुमार भगवान बीघा का रहने वाला है। उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दोनों शराब कारोबारी मोटरसाइकिल से शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है। तभी पीछा करते हुए उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.