नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- बॉलीवुड की आइकॉनिक अदाकारा रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रेखा आज भी अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतती हैं। अपने करियर में रेखा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रेखा ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। लंबे समय से रेखा एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि, उन्हें को अक्सर इवेंट और पार्टीज में देखा जाता है। रेखा के चाहने वाले उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।'गुस्ताख इश्क' के प्रमोशन में बिजी हैं मनीष जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, 71 साल की उम्र में वह फिर से बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी का दम दिखाने की चाह रखती हैं। इसका खुलासा रेखा के खास दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने किया है। मनीष इन दिनों विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्‍टारर फ...