बगहा, जनवरी 1 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि। पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सेनुअरिया में छापेमारी कर 71 पीस 08 पीएम टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया।मामले में एक कारोबारी बिनोद प्रसाद को गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 13.14 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया । एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेनुअरिया चौक पर द्वारिका प्रसाद के पुत्र विनोद प्रसाद अपने घर में नववर्ष के अवसर पर बिक्री के उद्देश्य से अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखे हुए है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर विधिवत छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में एटपीएम ब्रांड की टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर आरोपी विनोद प्रसाद...