नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Avanti Feeds share price: झींगा (श्रिम्प) कारोबार से जुड़ी अवंति फीड्स के शेयरों में जोरदार तेजी का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार, 12 फरवरी को शेयर 17% उछलकर Rs.1,395 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि जहां व्यापक बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था, वहीं अवंति फीड्स निवेशकों की खास पसंद बना रहा। हालिया सकारात्मक खबरों और बेहतर नतीजों के चलते शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे इसमें बुल रन बरकरार है।कंपनी ने दी जानकारी कंपनी ने बुधवार को दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए, जो उम्मीद से बेहतर रहे। अवंति फीड्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर Rs.163 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में Rs.141 करोड़ था। वहीं ऑपरेशंस से होने वाली कुल आय भी बढ़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.