सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय अमहट सुलतानपुर में शुक्रवार को योग के मास्टर ट्रेनर सुनील दत्त तिवारी की ओर से पीटीएस के 700 से अधिक पुलिस प्रशिक्षुओं को योग सिखाया गया। उन्हें विभिन्न आसन की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने कहाकि पहला सुख निरोगी काया को सशक्त माध्यम योग है। पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा के संरक्षण में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय अमहट सुल्तानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को योग की सामान्य चर्चा, स्वास्थ्य के महत्व और उपयोगी आसनों का अभ्यास कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, भुजंगासन, धनुरासन, शवासन, का अभ्यास एवं प्राणायाम में अनुलोम विलोम,भ्रामरी प्राणायाम और अन्त में हास्यासन का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी ने जीवन शैली, आहार विहा...