बलरामपुर, जनवरी 28 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत इटई अबुल्लाह और जखौली में नि:शुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय सिंह चौहान के संयोजन एवं युवा भाजपा नेता रमेश चौहान ने करीब 700 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। गरम स्वेटर पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में देवानंद तिवारी, फैजानुल्लाह, अतहर अली, रमेश तिवारी, पवन कुमार, दिनेश, इशादुल्लाह, रतिराम, आशीष चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...