गिरडीह, जनवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल में मंगलवार अपराह्न 02 से 4.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कर्मियों को आसन्न चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदान कर्मियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में एक मतपेटिका को खोलने एवं सीलबंद करने के संबंध में लाईव डेमोस्टेशन द्वारा प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में 700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रभारी पदाधिकारी सह मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी में बीपीओ भोला कुमार राय और अरविन्द कुमार राय ...