बुलंदशहर, नवम्बर 30 -- खुर्जा क्षेत्र में दो संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य 70.55 लाख की लागत से किया जाएगा। जिसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह ने बताया कि शिकारपुर रोड से गांव वाहनपुर तक मार्ग जर्जर हाल में है। जिसकी मरम्मत का कार्य कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब शासन से मंजूरी मिल गई है। मार्ग की मरम्मत कार्य 31.28 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं कमालपुर मार्ग से गांव जावल तक संपर्क मार्ग की भी हालत खराब थी। इसको लेकर भी शासन को प्रताव भेजा गया था। इस मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी। जिसमें 39.27 लाख की लागत आएगी। दोनों मार्गों की मरम्मत का कार्य मंडी समिति की ओर से कराया जाएगा। जिसके बाद किसानों को मंडी तक फसल लाने में आसानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...