नई दिल्ली, फरवरी 17 -- रमजान का पाक महीना आने वाला है। भारत में 17 फरवरी को चांद दिखने पर 18 या 19 फरवरी से ये महीना शुरू हो जाएगा। भारत में आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद रमजान का पाक महीना शुरू होता है। फिर ईद उल-फितर के साथ खत्म होता है। इस खास महीने की शुरुआत होने से पहले सभी एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 70 से भी ज्यादा रमजान की शुभकामाना संदेश। पढ़ें- -अपनी दुआओं में हमें भी याद रखना, रमजान के इस पाक महीने में खुश रहना। -खुदा से मांग लो जो मांगना है आज, खुला है रहमतों का दरवाजा और अल्लाह का राज। -रमजान की रूहानियत आपके दिल को छू जाए, खुदा की इनायत आप पर सदा बनी रहे। -रमजान का चांद नजर आया है, साथ अपने खुशियों का पैगाम लाया है। -अल्लाह की रहमत बरसे आप पर हरदम, मुबारक हो आपको रमजान का यह म...