पटना, जनवरी 21 -- हम और आप मिल कर करेंगे बच्चों का समग्र विकास थीम पर राज्य के 70 हजार प्रारंभिक स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) 31 जनवरी को होगी। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) को पत्र भेजा है। पत्र में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि पीटीएम की जानकारी सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को देना है। अधिक से अधिक अभिभावकों की भागीदारी सुनश्चित करानी है। शिक्षक अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों से अवगत करायेंगे। शिक्षक अभिभावकों को बच्चों द्वारा मोबाइल एवं सोशल मीडिया के उपयोग को सीमित कर वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए कहेंगे। पत्र में कहा गया है कि अभिभावकों को अवगत कराया जाना महत्वपूर्ण...