मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सहित अन्य कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आने की सूचना के बाद बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद आनन-फानन में सभी कोर्ट व परिसर को खाली करा दिया गया। इसके 70 से अधिक कोर्ट में हजारों मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। कुछ कोर्ट में न्यायाधीश, अधिवक्ता व कर्मचारी पहुंचे थे। वे कोर्ट की कार्यवाही शुरू ही कर रहे थे धमकी की जानकारी मिली। इसके बाद सभी कोर्ट कक्ष से निकल गए। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं को कोर्ट परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया। लगभग तीन बजे पुलिस ने परिसर की जांच के बाद बम नहीं होने सूचना दी। तब तक लोग दहशत में रहे। बम नहीं होने की सूचना के बाद प्रधान जिला जज व अन्य न्यायाधीश कोर्ट में आए, लेकिन मुवक्किल व अधिवक्ता वापस नहीं आए। इससे मामले क...