किशनगंज, मार्च 25 -- पोठिया प्रखंड के तीन पंचायतों के लोग 70 साल से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। कई पक्की सड़क की आस पूरी होने का सपना लिए स्वर्ग सिधार गये लेकिन पक्की सड़क का अब तक निर्माण नहीं हुआ है। पोठिया प्रखंड अंतर्गत फाला पंचायत के पुरन्दरपुर सतगोप टोला स्थित मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क से दलूआबड़ी,शेरशाह टोला होते हुए दलुआहाट तक जानेवाली चार किमी कच्ची सड़क पिछले सात दशकों से जस की तस स्थिति में है। जिसके कारण तीन पंचायतों की तकरीबन 25 हजार की आबादी प्रभावित है। जिसमें फाला,मीजापुर, तथा डुबानोची पंचायत शामिल है। विशेषकर इन दिनों पंचायतों के चायपत्ती और अनानास की खेती करनेवाले कृषकों को इसका खमियाजा भुगतना पर रहा है। वैसे तो इस सड़क से कई गांवों के बच्चो को भी प्रतिदिन दलुआहाट मध्य सह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के लिए तो वहीं सप्ताह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.