भागलपुर, फरवरी 16 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत का नया हाट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि इलाके की पहचान है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 70 साल के इतिहास में कुरसेला नया हाट की दुकानें कभी बंद नही हुई। चाहे बारिश हो, बाढ़ हो या कोई दूसरी आपदा-हाट हमेशा चलता रहा और हजारों लोगों की जरूरतें यहीं से पूरी होती रही। लेकिन रविवार की देर शाम लगी भीषण आग ने इस हाट को ऐसे संकट में डाल दिया है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आग की चपेट में किराना, कपड़ा, फर्नीचर, मोबाइल, मिठाई, मनिहारा, चप्पल-जूता सहित सैकड़ों दुकानें आ गईं। दुकानदारों का कहना है कि इस अगलगी के बाद अब हाट के दोबारा शुरू होने को लेकर अनिश्चितता बन गई है। स्थानीय बुजुर्गों और पुराने दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा। उनका कहना है कि यह पहली...