दिल्ली, सितम्बर 21 -- कांग्रेस और राहुल गांधी इस समय वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हावी हैं। राहुल इसे लेकर चुनाव आयोग तक को कटघरे में खड़े कर चुके हैं। राहुल की दो प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी भी इस विषय पर सुर से सुर मिला रही है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हालिया इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है। उस क्लिप में दावा किया गया कि रेखा गुप्ता ने यह स्वीकारा है कि उनकी पार्टी यानी बीजेपी ईवीएम हैक करती है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने भी इसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।रेखा गुप्ता ने कहा क्या था? दरअसल, रेखा गुप्ता ने शनिवार को एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया था। उस इंटरव्यू के बीच में उनसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के नतीजे को लेकर सवाल पूछा गया। रेखा गुप्ता एबीवीपी की जीत और आए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.