प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। आखिरकार ग्रामीणों को 70 वर्ष के संघर्ष के बाद सफलता मिल गई। एसडीएम लालगंज के निर्देश पर अफसरों की टीम ने सरकारी भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर चकमार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया। इससे गांव के सैकड़ों परिवारों को सहूलियत मिल गई। लालगंज तहसील के सराय दासू गांव के सैकड़ों परिवारों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। कारण चकमार्ग पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। अवैध कब्जा हटवाने और रास्ते का निर्माण कराने के लिए गांव के लोग करीब 70 वर्ष से संघर्ष कर रहे थे। बावजूद इसके प्रशासन अवैध कब्जा हटवाने में सफल नहीं हो रहा था। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कुछ बोलना भी चाहता था। कई बार ऐसा हुआ कि अवैध कब्जा हटवाने के लिए अफसर फोर्स के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.