गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा। स्थानीय चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को 70 लोगों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। संचालक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अस्पताल की ओर से विभिन्न प्रखंडों में लोगों की सुविधा के लिए कैंप लगाकर आंख की जांच की जा रही है। शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद लोगों को अस्पताल तक भेजने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...