मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- सकरा। बिशनपुर बघनगरी गांव में मंगलवार की रात सकरा पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर शराब बरामद की है। मौके से अमरेश कुमार साह व राजेश कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सगे भाई हैं। परीक्ष्यमान डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि होली में खपाने के लिए शराब की खेप छुपाकर घर में रखी गई थी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...