लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- फरधान। रविवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के नन्हे निवासी बहेरवा, देशराज उर्फ बग्गा निवासी विलरिया, पूरन निवासी मनिकापुर,राजेन्द्र कुमार निवासी राजापुर, श्यामू पासी निवासी पकरिया, थाना फरधान को अलग-अलग प्लास्टिक की पिपियों में लगभग 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...