हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। आजाद नगर मोहल्ले में सिंचाई विभाग के लिपिक के घर हुई करीब 70 लाख की चोरी में पुलिस ने बिहार और हमीरपुर के दो आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से नगदी और कुछ आभूषण बरामद हुए हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली कि चोरी की घटना से जुड़े वांछित अभियुक्त बावन रोड से हरदोई बाईपास चौराहे की ओर आने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चेकिंग शुरू की। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रुकने के इशारे पर वे बाइक मोड़ सांडी रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरज निवासी कुन्हेटा हमीरपुर और मोहम्मद कमरूद्दीन उर्फ कमरूल निवासी सिसहानी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.