कोडरमा, अप्रैल 4 -- डोमचांच निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ढाब रोड में पीडब्लूडी की ओर से 70 रू लाख की लागत से बन रही नाली निर्माण में संवेदक द्वारा भारी गडबडी बरतने को लेकर बेहराडीह के ग्रामीणों ने काम बंद करवाकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि नाली निर्माण में संवेदक द्वारा जैसे- तैसे घटिया समाग्री का इस्तेमाल कर नाली का निर्माण कर दिया जा रहा है। संवेदक मनमानी तरीके से नीचे डस्ट डालकर नाली निर्माण कर दिया जा रहा है। शुरुआत में ही कुछ दूर बनी नाली में अभी से ही छड दिखाई देने लगा है। कई जगह नाली धसने लगी है, जिससे गिट्टी भी बाहर दिखाई दे रहा है। शुरुआत से ही नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा लगातार गडबडी बरते जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जैसे- तैसे नाली का निर्माण कर दिया जाता है। इसके कारण कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.