रायबरेली, दिसम्बर 15 -- शिवगढ़। प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ द्वितीय में कक्षा तीन, चार और पांच के 70 बच्चों ने नैतिक शिक्षा और कार्य अनुभव की परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक गयेंदु सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के चलते नैतिक शिक्षा की परीक्षा नहीं हो पाई थी उसे सोमवार को करवाया गया। मौके पर आरती सिंह, शिवानी पांडेय, बृजेश कुमार और शिक्षामित्र शिवदेवी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...