नई दिल्ली, मार्च 17 -- साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच शेन बॉन्ड ने आज के समय के गेंदबाजों को लेकर बयान दिया है। शेन बॉन्ड ने कहा है कि 70 फीसदी गेंदबाजों को पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। वहीं, डेल स्टेन ने दावा किया है कि टी20 क्रिकेट ने खेल को काफी बदल दिया है। इन दोनों दिग्गजों ने हाल ही में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गेंदबाजी के स्तर को लेकर भी बात की। डेल स्टेन ने द क्रिकेट मंथली को दिए इंटरव्यू में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो टी20 क्रिकेट के साथ खेल में बहुत बदलाव आया है। मेरा मतलब है कि आजकल बल्लेबाज खेल को जिस तरह से देखते हैं, आपको गेंदबाज के तौर पर थोड़ा अलग तरीके से देखना होगा। शॉन पोलक के दस ओवर गेंदबाजी करने और 30 रन देने वाले दिन चले गए हैं। आजकल ऐसा बहुत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.