भागलपुर, दिसम्बर 18 -- प्रखंड कार्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बीडीओ मोना कुमारी सोनी एवं सीओ प्रवीण कुमार वत्स ने संयुक्तरूप से मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान एवं बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले 11 बीएलओ पर्यवेक्षक, 25 बीएलओ, 21 कार्यपालक सहायक समेत कुल 70 पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि दोनों कार्यों को सफलता के साथ तय समय के अंदर पूरा करने में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अहम भूमिका रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...