वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने किराया बकाया होने पर मालती बाग में भैंसाबाड़ा और दालमंडी के नया चौक स्थित 70 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में किराया जमा नहीं किया तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। शनिवार को नगर निगम ने इन क्षेत्रों के दुकानदारों को दोबारा नोटिस जारी किया। भैंसाबाड़ा में 25 और नया चौक में 45 दुकानदारों को नोटिस दिया है। इन दुकानों पर 28 लाख 57 हजार 693 रुपये किराया बाकी है। भैंसाबाड़ा की 25 दुकानों पर 14 लाख 36 हजार 631 रुपये और नया चौक की दुकानों पर 14 लाख 21 हजार 62 रुपये बकाया हैं। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि मोहलत अवधि समाप्त होने के बाद दुकानों के आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों 600 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.