रायबरेली, दिसम्बर 9 -- तिलोई। मोहनगंज पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पकड़ में आए युवक की पहचान अमर बहादुर पुत्र रामदास उर्फ दासे निवासी मेढ़ौना के रूप में हुई । तलाशी में युवक के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...