नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मई 30 -- राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने से उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, शाम को हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। शाम 4:30 से 5:30 के बीच हुई हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। शुक्रवार को भी दिल्ली में गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 50 से 60 किलोमीटर और बाद में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि, 'ऑरेंज अलर्ट' बताता है कि मौसम खराब हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्कता बनाए रखनी चाहिए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.