मुंगेर, जनवरी 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के मासूमगंज, सजुआ एवं रहमतपुर के किसानों का आईडी कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की ओर से फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड राजस्व कर्मचारी अभय कुमार, कृषि समन्वयक शंभु कुमार, किसान सलाहकार विश्वजीत कुमार मौजूद थे। प्रखंड कृषि समन्वयक शंभु कुमार ने बताया कि सजुआ एवं रहमतपुर पंचायत में 70 किसानों का किसान आईडी बनाया गया। जबकि चौरगांव पंचायत भवन में चल रहे किसान आईडी शिविर में किसान सलाहकार पंकज कुमार सर्वे अमीन शोएब अख्तर एवं राहुल कुमार मौजूद थे। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सीताराम ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान फार्मर आईडी बनाना जरूरी है। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.